7th Pay Commission: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ेगी सैलरी, दोगुना हो जाएगा वेतन

केन्द्रीय कर्मचारियों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है।;

twitter-greylinkedin
Update: 2022-03-22 02:56 GMT
Central Government Job
  • whatsapp icon

केन्द्रीय कर्मचारियों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। केन्द्र सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन बढ़ाने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार जल्द ही फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर अपनी सहमति दे सकती है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के कर्मचारी संघ लंबे समय से न्यूनतम वेतन 18 हजार रूपए से बढ़ाकर 26 हजार करने और फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं।

फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से न्यूनतम वेतन भी बढे़गा। वर्तमान में कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत के आधार पर फिटमेंट फैक्टर के तहत वेतन का भुगतान किया जा रहा है। जिसे बढ़ाकर 3.68 किया जाता है तो कर्मचारियों के वेतन में 8 हजार रूपए की बढ़ोत्तरी होगी। इसका मतलब केन्द्र के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26 हजार रूपए किया जाएगा।

Tags:    

Similar News