उत्तराखण्ड में बड़ा हादसा, बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 25 लोगों की गई जान

Uttarakhand Bus Accident News: उत्तराखंड में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया है। बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई है।;

Update: 2022-10-05 04:30 GMT
Uttarakhand Bus Accident News
  • whatsapp icon

Uttarakhand Bus Accident News: उत्तराखंड में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया है। बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई है। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई तो वही 21 से ज्यादा लोग घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे घटना मे नजर बनाए हुए हैं। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी तथा एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई। अंधेरा होने की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में समय लग रहा है। यह हादसा कोटद्वार रिखणीखाल बीरोंखाल मार्ग सिमड़ी के पास हुआ है।

बारात लेकर जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार लालढांग क्षेत्र के कटेबड़ गांव से बारातियों को लेकर बस कांडा तिल्ला गांव जा रही थी। बस में करीब 45 से 50 लोग सवार थे। बस का पट्टा टूट जाने की वजह से वह नियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।

लुढ़कती गई बस, गिरते गए लोग

गहरी खाई होने की वजह से जैसे ही बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी वह लुढ़क ने लगी। बस में सवार लोग बस से गिरते गए। बताया जाता है कि कई यात्री पहाड़ी की खाई में यहां वहां गिरे घायल अवस्था में पड़े हुए मिले।

ग्रामीणों ने दी सूचना

हादसे की जानकारी ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को दी गई। वही प्रशासन के पहले ही गांव के लोग पहुंच गए और लोगों की मदद में जुटे रहे। हादसे की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए तो वही प्राथमिक उपचार के लिए बीरोंखाल स्वास्थ्य केंद्र से 5 डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

बस में सवार थे 50 लोग

जानकारी के अनुसार बस में करीब 50 लोग सवार थे। सभी बारात में जा रहे थे। हादसे में 25 लोगों के मौत हो जाने की जानकारी प्रशासन द्वारा दी गई है। वही बताया गया है कि करीब 21 घायल लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। इसकी पुष्टि डीजीपी अशोक कुमार द्वारा की गई है।

घटना पर राष्ट्रपति ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होने क्विट करते हुए लिखा की पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड में बस की घाटी में गिरने पर कई लोग हताहत होने की दुर्घटना से दुखी हैं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी खेद व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। साथ ही हर संभव सहायता की बात कही है।

उधर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सचिवालय में बने आपदा कंट्रोल विभाग में मौजूद रहकर पूरी घटना पर निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद अधिकारियों से लगातार बात हो रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बचाव कार्य के लिए एयर फोर्स की मांग की है।

Tags:    

Similar News