अपनी करोडो लाड़ली बहनो को ₹10000 महीना देंगे सीएम शिवराज, बड़ा बयान आया सामने!

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि महिलाओं की जिंदगी बदलने का संदेश लेकर मैं अपनी बहनों के बीच आया हूं।;

twitter-greylinkedin
Update: 2023-06-25 07:14 GMT
mp news
  • whatsapp icon

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि महिलाओं की जिंदगी बदलने का संदेश लेकर मैं अपनी बहनों के बीच आया हूं।

सीएम शिवराज ने कहा की हम केवल लाड़ली बहना योजना तक ही सीमित नहीं रहेंगे, आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं की आमदनी 10 हजार रूपए प्रतिमाह करना हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री चौहान ग्वालियर के मेला मैदान में भव्य मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन-सह-मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण एवं विकास कार्यों के भूमि-पूजन/लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति को बहनों की ताकत का जागरण बताया।

सीएम शिवराज ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लगभग 777 करोड़ 35 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। साथ ही प्रतीक स्वरूप महिलाओं को शासकीय योजनाओं के हितलाभ एवं मुख्यमंत्री अवासीय भू-अधिकार पत्र वितरित किए।

लाड़ली बहना सेना को कार्यालय की चाबी सौंपी और विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। जिले की महिलाओं ने स्वयं के द्वारा बनाए गए उपहार भी मुख्यमंत्री चौहान सहित अन्य अतिथियों को भेंट किये। मुख्यमंत्री चौहान ने एक हजार बिस्तर के अस्पताल में सेट्रलाइज्ड एसी सिस्टम लगवाने की घोषणा की।

बता दें की इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना व लाड़ली बहना योजना जैसी क्रांतिकारी योजनाओं को मूर्तरूप दिया है। लाड़ली बहना योजना महिलाओं की जिंदगी बदलने के मंत्र की तरह है। प्रदेश की लगभग सवा करोड़ महिलाओं को 15 हजार करोड़ रूपए सरकार हर माह दे रही है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना की राशि धीरे-धीरे बढ़ा कर 3 हजार रूपए तक की जायेगी।

Tags:    

Similar News