Mauganj में क्या-क्या होगा....जानिए...

facebook
Update: 2023-08-14 15:20 GMT
MP Mauganj District News

mauganj

  • whatsapp icon

रीवा (Mauganj New District): नवगठित मऊगंज जिले में स्वतंत्रता दिवस परंपरागत ढंग से समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम सीएम राइज विद्यालय ग्राउण्ड में आयोजित होगा। प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। श्री गौतम प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। प्रात: 9.08 बजे से मुख्यमंत्री जी के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन होगा। समारोह में प्रात: 9.28 बजे हर्ष फायर किया जाएगा।

इसके बाद प्रात: 9.31 बजे विभिन्न दलों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की जाएगी। समारोह में प्रात: 9.41 बजे खुशियों के प्रतीक गुब्बारे मुक्त गगन में छोड़े जाएंगे। प्रात: 9.43 बजे परेड में शामिल दलों के परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया जाएगा। समारोह में प्रात: 9.45 बजे मध्यप्रदेश गान होगा तदुपरांत प्रात: 9.50 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों के परिजनों का सम्मान होगा।

समारोह में प्रात: 10 बजे से प्रात: 10.35 बजे तक आकर्षक और मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह का समापन प्रात: 11बजे पुरस्कार वितरण से होगा। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के बाद प्रात: 11.30 बजे रतनगवां विद्यालय परिसर में विधानसभा अध्यक्ष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

Tags:    

Similar News