RTO Challan New Rules: नया नियम लागू, हेलमेट लगाने के बाद भी कटेगा ₹1000 जुर्माना 2023

RTO Challan New Rules 2023: नए नियम के अनुसार, दो पहिया वाहन चलाने वाले व्यक्तियों को अब हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है।;

Update: 2023-06-10 04:03 GMT
RTO Challan New Rules

RTO Challan New Rules

  • whatsapp icon

RTO Challan New Rules 2023:नए नियम के अनुसार, दो पहिया वाहन चलाने वाले व्यक्तियों को अब हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है। इसके अलावा, इसमें कुछ और नए नियम भी शामिल किए गए हैं। कहा गया है कि दो पहिया वाहनों में अब पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना पड़ेगा। यदि इस नियम का पालन नहीं किया जाता और हेलमेट नहीं पहनता है, तो उसका 1000 रुपये का चालान कटेगा। यह नियम यातायात विभाग उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में दो पहिया वाहन चालकों के लिए लागू किया है। आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग कानपुर ने यह निर्णय लिया है।

क्या बनाया गया नया नियम

भारत में मोटर साइकिलों से होने वाले दुर्घटनाओं का आंकड़ा दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग ने भारत के कई राज्यों में दो पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग नियम बनाए हैं। नए नियम के अनुसार, दो पहिया वाहन चलाने वाले व्यक्तियों को अब हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है। इसके अलावा, इसमें कुछ और नए नियम भी शामिल किए गए हैं। अब दो पहिया वाहनों में पीछे बैठने वाले व्यक्तियों को भी हेलमेट पहनना होगा। यदि पीछे बैठे व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहनता है, तो उसे 1000 रुपये चालान भरना पडे़गा।

जागरूकता अभियान

यातायात की इस नए नियम की जानकारी देने के लिए शहर के साथ ही तमाम क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को इस नए नियम के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हो और लोग इस नियम का कड़ाई से पालन करें इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। कई बार देखा गया है कि पकड़े जाने पर वाहन चालकों द्वारा कहा जाता है कि उक्त नियम के बारे में जानकारी नहीं थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब यह निश्चित किया गया है कि पहले जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Tags:    

Similar News