सतना से ग्वालियर मजदूरी करने गई महिला के साथ कट्टे की नोक पर दुष्कर्म

सतना से मजदूरी करने ग्वालियर गई महिला के साथ कट्टे की नोक पर दुष्कर्म किया गया।;

Update: 2021-09-08 10:20 GMT
Singrauli rape news
सांकेतिक तस्वीर
  • whatsapp icon

ग्वालियर। सतना से ग्वालियर अपने पति और बच्चे के साथ काम करने गई महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। आरोपी युवक ने महिला को कट्टे की नोक पर बलात्कार किया। महिला ने डायल 100 को सूचना दी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया। हालत यह है पीड़ित न्याया के लिए दर-दर की ठोकर खा रही है। वहीं आरोपी पुलिस की उदासीनता की वजह से खुले में घूम रहा है। पुलिस के रवैये से परेशान होने के बाद में महिला एसपी के पास पहुंच कर शिकायत की और बाद में पुलिस ने मामला दर्ज किया।

घर में अकेली थी महिला

ग्वालियर के बड़ागांव गुलाबपुरी में रहने वाली महिला घर में अकेली थी। रात के समय एक युवक आया। उसके दरवाजा खटखटाने पर महिला ने दरवाजा खोल दिया।

आरोपी महिला को कट्टा दिखाते हुए उसे अंदर की ओर ढकेल ले गया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसे तथा उसके बटे को जान से मार देने की धमकी देने लगा। महिला के साथ जबरन बलात्कार किया और एक घंटे बाद फरार हो गया।

मौके पर पहुंची डायल-100

आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद महिला ने घटना की जानकारी डायल-100 को दी। पुलिस उसे अपने साथ मुरार थाने ले गई। लेंकिन पुलिस को यह मामला सही समझ नही आया और थाने में रिपोर्ट दर्ज नही की गई। मामले की जांच करने के लिए कहते हुए पुलिस ने महिला को चलता कर दिया।

पुलिस अधीक्षक से शिकायत

जिसके बाद निराश पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस कप्तान अमित सांघी से शिकायत की है। पुलिस कप्तान ने भी जांच के आदेश दिए हैं।

आरोपी के बारे में पूछने पर महिला का कहना है कि वह आरोपी को नहीं जानती है। महिला ने बताया कि जब वह घर के अंदर घुसा उसने मास्क लगा रखा था उसकी उम्र 35 वर्ष के करीब रही होगी। अगर आरोपी सामने लाया जाएगा तो वह उसे पहचान लेगी।

Tags:    

Similar News