MP Weather: मध्यप्रदेश का बिगड़ा मौसम, चंबल में ताबड़तोड़ बर्फबारी, विंध्य सहित अन्य क्षेत्रों में चमका आकाश, हुई बारिश

MP Weather: एमपी का मौसम एक बार फिर बिगड़ गया है और बारिश के साथ ओले भी गिरे है.;

Update: 2022-02-04 09:26 GMT
MP Monsoon 2022 News Updates
  • whatsapp icon

एमपी। देश के उत्तरी हिस्से में हुई बर्फबारी का असर एमपी के मौसम पर भी पड़ रहा है। चंबल क्षेत्र में जंहा जमकर बर्फवारी हुई है वही विंध्य सहित अन्य क्षेत्रों में चमक-गरज के साथ बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई है।

तापमान में आई गिरावट

बदले इस मौसाम से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिन में जहां 4 डिग्री तक पारा लुढ़का, तो रात में यह 6 डिग्री तक गिर गया। भोपाल में रात का तापमान सबसे ज्यादा 6 डिग्री गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर पहुंच गया था। इंदौर में भी तापमान साढ़े 4 डिग्री गिरकर 9 से नीचे आ गया है।

ओले की हुई बारिश

बीते चौबीस घंटों के दौरान चंबल के इलाकों में जमकर बारिश के साथ ओले गिरे। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। कुछ इलाकों में हल्के बादल भी छाए।

जानकारी के तहत भिंड और दतिया जिले में शाम के समय तेज बारिश के साथ जमकर बेर के आकार के ओले गिरे। भिंड जिले में सबसे ज्यादा ओलावृष्टि लहार क्षेत्र में हुई। यहां लहार, रौन, मिहोना, अमायन, मौ और मेहगांव क्षेत्र के 40 गांवों में ओलों की बारिश हुई। वहीं दतिया जिले में सेंवढ़ा क्षेत्र के 20 गांवों में ओलों से नुकसान हुआ।

फसलों को नुकसान

ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल में नुकसान होना बताया जा रहा है। ओलों से खेतों में पकी खड़ी सरसों के फूल और फली झड़कर गिर गए। कई जगह पूरी फसल खेतों में पसर गई। गेहूं की फसल में भी नुकसान हुआ है। रबी सीजन की फसलों पर दूसरी बार ओलावृष्टि हुई है।

किसानों का कहना है कि ओलों से सरसों की फसल पूरी तरह तबाह हो गई है। उधर दतिया जिले के सेंवढ़ा क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। यहां रुहेरा, मेवली, मंगरोल, ग्यारा, कसेरूआ, नीमडाड़ा, टुकी सहित लहार की सीमा से सटे 10 गांव में ओलावृष्टि हुई।

मौसम से अभी राहत नही

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके असर से उत्तर राजस्थान में प्रेरित चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इससे अरब सागर से नमी आ रही है। अगले 24 घंटे के दौरान एमपी का मौसम बिगड़ेगा। इस दौरान चमक-गरज के साथ बारिश हो सकती है।

Tags:    

Similar News