MP Panchayat Chunav: विवेक तन्खा ने भाजपा पर की आरोपों की बौछार

MP Panchayat Chunav: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के मद्देनजर सियासी घमासान उफान पर है।;

Update: 2021-12-22 10:12 GMT
MP Panchayat Chunav: विवेक तन्खा ने भाजपा पर की आरोपों की बौछार
  • whatsapp icon

MP Panchayat Chunav: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के मद्देनजर सियासी घमासान उफान पर है। एक तरफ विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भाजपा पर आरोपों की बौछार लगा दी है। विवेक तन्खा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिस ओबीसी आरक्षण को लेकर भाजपा ढिंढोरा पीट रही है उस ओबीसी आरक्षण के लिये 1994 में कांग्रेस ने रास्ते खोल दिये थे। उन्होंने कहा कि 1994 में कांग्रेस ही पंचायतों में ओबीसी को 25 प्रतिशत आरक्षण दिया था। उस दौरान महाधिवक्ता रहते हुए उन्होंने आरक्षण का बचाव किया था।

सांसद श्री तन्खा ने कहा कि ओबीसी आरक्षण संविधान के अनुसार ही मिला है लेकिन भाजपा संविधान के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव रोटेशन के आधार पर ही होने चाहिए लेकिन भाजपा एक साल पुराने कांग्रेस शासनकाल में किये गये रोटेशन और परिसीमन को रद्द कर सात साल पुराने 2014 के आधार पर चुनाव करा रही है जो पूरी तरह असंवैधानिक है।

उन्होंने कहा कि जिस रोटेशन का भाजपा पालन नहीं कर रही है वह रोटेशन प्रक्रिया जनता की भलाई के लिये जरूरी है। श्री तन्खा ने कहा कि भाजपा उन पर आरोप लगा रही है कि उनकी वजह से ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है जबकि हकीकत यह है कि सरकार अपनी बात सुप्रीम कोर्ट के सामने पुख्ता तरीके से नहीं रख पाई जिसका नतीजा रहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण पर स्टे लगा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कानून और कोर्ट प्रक्रिया का मजाक उड़ा रहे हैं।

तन्खा ने कहा कि 3 तारीख को हाई कोर्ट खुल रहे हैं और उसी दिन उनकी ओर से मानहानि और आपराधिक केस भाजपा नेताओं पर दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में ओबीसी के आरक्षण का रास्ता हम कांग्रेस ही निकालेंगे यह काम बीजेपी के बस की बात नहीं है।

Tags:    

Similar News