MP Monsoon: केरल की दहलीज पर पहुंचा मानसून, एमपी में दो तरफ से लेगा एंट्री

MP Monsoon: प्री-मानसून एमपी के कई संभागों में दस्तक दे दिया है तो वही मानसून को लेकर भी अनुमान लगाया जा रहा है;

Update: 2022-05-28 17:30 GMT
MP Monsoon News

MP Monsoon Forecast

  • whatsapp icon

MP Monsoon 2022 Update: मई का महीन अब धीरे-धीरे विदाई की बेला में है तो वही जून के आगाज के साथ ही वर्षाकाल शुरू हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक मानसूनी बारिश को लेकर जानकारी लेने में जुटे हुए है।मौसम के जानकारों का कहना है कि मानसून केरल की दहलीज पर पहुंच चुका है। एमपी में 15 जून के बाद दस्तक दे सकता है। इस बार दोनों ब्रांच बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के जरिए मानसून दो तरफ से प्रदेश में एंट्री ले सकता है। इसके बाद मध्यप्रदेश में 9 जून से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। सब कुछ ठीक रहा तो 20 से 22 जून तक प्रदेश भर में मानसून सेट हो जाएगा।

यहां पहले पहुंचेगा मानसून

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की यह एंट्री इंदौर और जबलपुर संभाग से हो सकती है। तो वही 20 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्से को कवर कर सकता है, जबकि केरल तट पर मानसून 30 मई तक पहुँच सकता है। दरअसल पूर्व में अनुमान जताया गया था कि मानसून 27 मई तक केरल पहुंचने वाला है, लेकिन अब निर्धारित समय की ओर मानसून बढ़ रहा है।

प्रदेश के आधे हिस्से में अटका प्री-मानसून

शनिवार शाम जबलपुर में तेज आंधी-बारिश शुरू हो गई। धमाकेदार आगाज करने वाला प्री मानसून जबलपुर, सागर, रीवा, ग्वालियर-चंबल में अटक गया है। भोपाल में बादल तो आए, लेकिन सिर्फ बूंदाबांदी ही कर सके। इंदौर, उज्जैन को अब भी प्री-मानसून की बौछारों का इंतजार है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के कुछ ही हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होगी।

अगले दो सप्ताह ज्यादा बारिश नहीं

मौसम वैज्ञानिको का कहना है कि अगले दो सप्ताह ज्यादा बारिश नहीं है। सिर्फ जबलपुर, ग्वालियर, सागर और छत्तीसगढ़ से सटे इलाकों में ही हल्की बारिश होगी। नमी तो आ रही है, लेकिन इंदौर-भोपाल में इसका ज्यादा असर नहीं पड़ रहा। 9 जून तक यही स्थिति रहेगी। इसके बाद से हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। चंबल, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभागों के जिलों के साथ नर्मदापुरम (होशंगाबाद) और दतिया जिले में भी बूंदाबांदी हो सकती है। बिजली चमकने या गिरने की संभावना भी रहेगी। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटा रह सकती है।

Tags:    

Similar News