MP IPS Officer Promotion List: नए साल का तोहफा, राज्य के 13 आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ, आदेश जारी

मध्यप्रदेश शासन ने राज्य के 13 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को DIG से IG के पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है।;

facebook
Update: 2023-12-29 11:37 GMT
MP IPS Officer Promotion List: नए साल का तोहफा, राज्य के 13 आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ, आदेश जारी
  • whatsapp icon

मध्यप्रदेश शासन ने राज्य के 13 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को DIG से IG के पद पर पदोन्नत किया है। शुक्रवार को मोहन सरकार के गृह विभाग ने आईपीएस अफसरों के पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी पदोन्नत अधिकारियों को वर्तमान पदस्थपना स्थान पर उप-पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर प्रमोट किया गया है।

इन सभी अधिकारियों को राज्य सरकार ने नए वर्ष का तोहफा दिया। भापुसे के इन सभी अधिकारियों को वेतन मेट्रिक्स-14 (रुपए 144200-218200) के तहत प्रमोशन का लाभ दिया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश में 2006 बैच के आईपीएस श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र, चंद्रशेखर सोलंकी, सुश्री चैत्रा एन, अनिल सिंह कुशवाह, आर आर एस परिहार, आर के हिंगनकर, अंशुमन सिंह, मनीष कपूरिया, अरविन्द कुमार सक्सेना, विनीत खन्ना, श्रीमती हिमानी खन्ना , मिथिलेश शुक्ला और अनुराग शर्मा के नाम शामिल हैं।




Tags:    

Similar News