MP Employees News: मध्यप्रदेश के इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, राज्य सरकार जुटा रही जानकारी, मिलेगा बड़ा लाभ

MP Employees News: एमपी के कर्मचारियों की जानकारी ली जा रही है और उन्हे बड़ा लाभ मिल सकता है.;

Update: 2022-02-23 07:13 GMT
MP Promotion 2022 News
  • whatsapp icon

MP Employees News: पुलिस और जेल विभाग (Jail Department) की तर्ज पर अब वन विभाग (Forest department) भी अधिकारियों-कर्मचारियों को वरिष्ठ पद का प्रभार देने का काम कर सकता है। खबरों के तहत अधिकारियो-कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति (Promotion) का लाभ दिया जाएगा।

जुटाई जा रही जानकारी

अधिकारियों-कर्मचारियों के सबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशासन (Forest Conservator Administration) ने सभी मुख्य वन संरक्षक से पत्र लिखकर राय मांगी है। मामले में जल्द कर्मचारी संगठनों से भी बात की जाएगी। वहीं 1 महीने के अंदर इस मामले में निर्णय लिया जा सकता है।

कर्मचारी संगठन कर रहे मांग

दरअसल मध्यप्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में लंबित है। ऐसे में कर्मचारी संगठन सरकार से पदोन्नति में विकल्प का रास्ता चुनने की मांग कर रहे है। माना जा रहा है कि पुलिस विभाग की तर्ज पर ही वन विभाग में भी कर्मचारियों के पदोन्नति का रास्ता तय किया जा सकता है।

जिसके बाद वन संरक्षक को वनपाल को डिप्टी रेंजर (Deputy Ranger) को रेंजर का कार्यवाहक प्रभार सौंपा जाएगा। दरअसल वन विभाग में मैदानी पदस्थापना में रेंजर, डिप्टी रेंजर और फॉरेस्टर के बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के बाद वन विभाग में यह व्यवस्था की जा रही है।

कर्मचारी को पात्रता के अनुसार मिलेगा लाभ

कर्मचारियों (Employees) को उनकी पात्रता अनुसार पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा। उनको कार्यभार सहित वर्दी और ठंजबी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही रेंजर डिप्टी रेंजर को अन्य जिले और वन मंडल के रिक्त पदों पर भी प्रभाव दिया जा सकता है। हालांकि कर्मचारियों को कार्यवाहक प्रभारी के पद पर पदोन्नति मिलने के बाद वरीयता नहीं मिलेगी।

Tags:    

Similar News