MP Employees Holiday 2024: मप्र में कर्मचारियों की 131 दिन रहेगी छुट्टी, 59 ऐच्छिक अवकाश, आदेश जारी

Madhya Pradesh Employees Holiday 2024: मध्य प्रदेश में वर्ष 2024 में 234 दिन ही सरकारी कामकाज होगा। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 131 दिन की छुट्टी मिलेगी।;

facebook
Update: 2023-12-24 08:41 GMT
MP Employees Holiday 2024

MP Employees Holiday 2024

  • whatsapp icon

MP Employees Holiday 2024: मध्य प्रदेश में वर्ष 2024 में 234 दिन ही सरकारी कामकाज होगा। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 131 दिन की छुट्टी मिलेगी। इनमें 52 रविवार और इतने ही शनिवार शामिल हैं। कर्मचारियों के सबसे अधिक मजे अप्रैल में रहेंगे। उन्हें छह से 21 अप्रैल यानी 16 दिन में नौ दिन कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इसमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को छुट्टियों के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें 23 सामान्य अवकाश और 16 सार्वजनिक अवकाश हैं।

डा. आंबेडकर जयंती, महावीर जयंती और महाराणा प्रताप जयंती रविवार को होने के कारण इस दिन सामान्य छुट्टी घोषित नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त 16 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। यानी इन दिनों में केंद्र सरकार के सभी कायर्यालय बंद रहेंगे। 59 ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए गए हैं, जिनमें कोई तीन छुट्टी प्रदेश के सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं।










 


 


 


 


Tags:    

Similar News