MP Board Exam 2023 12th Time Table: एमपी बोर्ड ने जारी किया 12वीं मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल, फटाफट से करें चेक

MP Board Exam 2023 12th Time Table: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।;

Update: 2022-12-03 09:25 GMT
MP School News

MP School News

  • whatsapp icon

MP Board Exam 2023 12th Time Table Pdf: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा मे करीब मध्य प्रदेश से करीब 18 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। जारी किए गए टाइमटेबल के मुताबिक 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी और परीक्षा का समापन 1 अप्रैल 2023 को होगा। बोर्ड द्वारा विषय वार टाइम टेबल जारी किया गया है।

क्या होगा परीक्षा का समय

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए गए टाइम टेबल में बताया है कि परीक्षा निर्धारित समय 9 से 12 बजे तक है। लेकिन परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा।

बोर्ड द्वारा बताया गया है कि 8ः30 बजे परीक्षा हाल में प्रवेश करना होगा। 8ः45 के बाद परीक्षा कक्ष में छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। कहने का मतलब छात्रों को 8ः45 के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बताया गया है कि परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले छात्रों को प्रश्न पत्र वितरित कर दिए जाएंगे।

2 मार्च 2023-- हिंदी

4 मार्च 2023-- अंग्रेजी

6 मार्च 2023--- फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंडरी, भारतीय कला का इतिहास

10 मार्च 2023-बायलॉजी

13 मार्च 2023- बायो टेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखवाज

15 मार्च 2023- राजनीति शास्त्र

18 मार्च 2023- केमिस्ट्री, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, ड्राइंग एंड पेंटिंग

21 मार्च 2023- मैथमेटिक्स

24 मार्च 2023- समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, कृषि, होम साइंस, ड्राइंग एंड डिजाइनिंग, बुक कीपिंग

27 मार्च 2023- इनफॉर्मेटिव प्रैक्टिसेज

28 मार्च 2023- भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन ऐड हॉर्टिकल्चर, स्टील लाइफ एंड डिजाइन

29 मार्च 2023- उर्दू

31 मार्च 2023- एनएसक्यूएफ, शारीरिक शिक्षा

1 अप्रैल 2023- संस्कृत

Tags:    

Similar News