KBC Season 14: मध्यप्रदेश की महिला पटवारी से पूछा गया CG से जुड़ा 3.20 लाख का ये सवाल, जाने फिर आगे क्या हुआ?

KBC Season 14: हाल के दिनों में कौन बनेगा करोड़पति के लिए छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से जुडे एक सवाल का प्रतिभागी ने सही जवाब न देने से वह गेम से स्वयं बाहर हो गई।;

Update: 2022-10-05 05:47 GMT
KBC Season 14: मध्यप्रदेश की महिला पटवारी से पूछा गया CG से जुड़ा 3.20 लाख का ये सवाल, जाने फिर आगे क्या हुआ?
  • whatsapp icon

KBC Season 14: हाल के दिनों में कौन बनेगा करोड़पति के लिए छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से जुडे एक सवाल का प्रतिभागी ने सही जवाब न देने से वह गेम से स्वयं बाहर हो गई। यह महिला पेशे से पटवारी है। सबसे बडी बात तो यह है कि सवाल 3.20 लाख रूपये के लिए पूछा गया था। लेकिन शायद वह खेल के मांशिक दवाव की वजह से सही जवाब नहीं खोज पाई। उन्होने केबीसी में मिलने वाली लाइफलाइन का भी उपयोग किया लेकिन वह 10वें प्रश्न के उत्तर में फंस गई और गेम से अपने को बाहर कर लिया।

कौन है वह महिला, परिचय

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के आलोट निवासी रानी पाटीदार जो पेशे से पटवारी है। वह हाल के दिनों में केबीसी में पहुंची। वैसे तो केबीसी में पहुंचना ही बहुत बडी बात है। केबीसी में पहुचकर रानी ने बहुत बढ़िया खेलना शुरू किया। लेकिन वह एक सवाल में आकर फंस गई। हलांकि सावल कुछ हदतक ज्यादा कठिन नही था। लेकिन वह शायद अंदर ही अंदर ज्यादा दवाव महशूस कर गई और शवाल का जवाब नही खोज पाई।

क्या था सवाल

केबीसी में रानी से 10वां प्रश्न पूछा गया कि 2022 में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती किसी राज्य में बने हुए नए जिले हैं।

इस प्रश्न के उत्तर के लिए चार आप्सन दिये गये। इसमें से एक सही आप्सन चुनना था। जानकारी के अनुसार पहला ए हरियाणा, बी छत्तीसगढ़, सी उत्तरप्रदेश व डी झारखंड था।

बताया जाता है कि प्रतिभागी रानी ने सही जवाब जानने के लिए लाइफ लाइन 50-50 का उपयोग किया। लेकिन सही जवाब नहीं दे पाईं।

केबीसी में अगर कोई प्रतिभाग सही जवाब नही दे पाता तो उसे इसका सही जवाब खेल से बाहर होने के बाद भी बताया जाता है। केबीसी में इस प्रश्न के उत्तर में बताया गया कि इसका सही जवाब छत्तीसगढ़ है। यानीकि आप्शन बी।

Tags:    

Similar News