Bhopal to Kolkata Flight: राजधानी भोपाल से पुणे और कोलकाता के लिए इंडिगो की शुरू होगी फ्लाइट, यह रहेगा शेड्यूल

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से पुणे और कोलकाता जाने वाले लोगों को जल्द ही हवाई सुविधा मुहैया हो जाएगी। इसके लिए इंडिगो फ्लाइट प्रारंभ करने जा रही है।;

Update: 2023-09-24 08:08 GMT
Bhopal to Kolkata Flight: राजधानी भोपाल से पुणे और कोलकाता के लिए इंडिगो की शुरू होगी फ्लाइट, यह रहेगा शेड्यूल
  • whatsapp icon

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से पुणे और कोलकाता जाने वाले लोगों को जल्द ही हवाई सुविधा मुहैया हो जाएगी। इसके लिए इंडिगो फ्लाइट प्रारंभ करने जा रही है। इस फ्लाइट के प्रारंभ हो जाने के बाद लोगों की यात्रा काफी सुगम हो जाएगी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान लगने वाला समय भी बच सकेगा। यहां पर यह बता दें कि इसके पूर्व भी इंडिगो ने भोपाल-कोलकाता फ्लाइट प्रारंभ की थी, जिसे दो दिन चलाने के बाद ही बंद कर दिया था। अब लोगों को पुनः एक बार फिर से इसका लाभ मिल सकेगा।

8 अक्टूबर से शुरू होगी फ्लाइट

राजधानी भोपाल से पुणे और कोलकाता के लिए इंडिगो 8 अक्टूबर से फ्लाइट शुरू करने जा रही है। कंपनी इसे राउंड फ्लाइट के रूप में चलाएगी, जो भोपाल को इन दोनों ही शहरों से कनेक्ट कर देगी। फ्लाइट का संचालन सप्ताह के एक दिन को छोड़कर शेष अन्य दिनों में अनवरत रहेगी। शनिवार को फ्लाइट का संचालन नहीं किया जाएगा। बताया गया है कि विंटर शेड्यूल 29 अक्टूबर से शुरू होगा किंतु कंपनी ने 20 दिन पहले ही फ्लाइट संचालन का निर्णय लिया है। इस संबंध में एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि एक साथ दो शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। जिससे लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा।

यह रहेगा फ्लाइट का समय

पुणे और कोलकाता के लिए भोपाल से इंडिगो की फ्लाइट 8 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रही है। इसे राउंड फ्लाइट के रूप में चलाया जाएगा। फ्लाइट का यह शेड्यूल रहेगा। कोलकाता-पुणे दोपहर 1.15 बजे आएगी। जबकि पुणे-भोपाल दोपहर 3.30 बजे आएगी। वहीं भोपाल-पुणे शाम 5.40 बजे पहुंचेगी। जबकि पुणे-कोलकाता शाम 7.40 बजे पहुंचेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि इसका सर्वाधिक फायदा आईटी प्रोफेशनल्स के साथ बंगाली समाज को मिलेगां कोलकाता के लिए करीब तीन साल बाद पुनः फ्लाइट मिलने जा रही है। 25 अक्टूबर को इंडिगो की भोपाल-कोलकाता फ्लाइट को कंपनी ने दो दिन चलाकर ही बंद कर दिया था। वहीं एयर इंडिया ने 20 अगस्त 2022 को दिल्ली-भोपाल-पुणे फ्लाइट को बंद कर दिया था।

Tags:    

Similar News