IT Raid: एमपी के बुरहानपुर में आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर आयकर टीम की छापेमारी, मचा हड़कम्प

MP News: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में आज तड़के आयकर अधिकारियों की टीम ने छापेमारी प्रारंभ की। यहां आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी किए जाने से हड़कम्प मच गया।;

Update: 2023-10-06 10:39 GMT
IT Raid: एमपी के बुरहानपुर में आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर आयकर टीम की छापेमारी, मचा हड़कम्प
  • whatsapp icon

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में आज तड़के आयकर अधिकारियों की टीम ने छापेमारी प्रारंभ की। यहां आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी किए जाने से हड़कम्प मच गया। टीम द्वारा शहर की कई संस्थाओं में कार्रवाई जारी है। जिसमें बड़ी आयकर चोरी उजागर होने की आशंका व्यक्त की गई है।

आयकर टीम ने यहां दी दबिश

आयकर अधिकारियों की टीम ने बुरहानपुर में शुक्रवार सुबह तकरीबन 4 बजे भोर में ही दबिश दे दी। शहर की कई संस्थाओं में छापामार कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि नर्मदा परिक्रमा लिखे वाहनों में सवार होकर आयकर अधिकारी शहर के अलग-अलग प्रतिष्ठित फर्मों के दरवाजों पर पहुंचे और छापामार कार्रवाई प्रारंभ की। अब तक हासिल जानकारी के अनुसार शहर के मैक्रो विजन स्कूल, राणा मार्बल्स, एक बड़े चाय पत्ती कारोबारी के साथ ही शहर के कुछ बड़े इंजीनियर और कॉलोनाइजर के ठिकानों पर इस तरह की बड़ी छापेमारी की जा रही है। यहां बड़ी आयकर चोरी उजागर होने की संभावना है।

कार्रवाई से मचा हड़कम्प

बुरहानपुर शहर के विभिन्न व्यापारियों के घरों और प्रतिष्ठानों पर जब आयकर की टीम आज तड़के दबिश दी तो वहां मौजूद लोगों में हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई। इस कार्रवाई की जानकारी लगते ही शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सभी अधिकारियों की गाड़ी पर नर्मदा परिक्रमा लिखा हुआ था। इन आयकर छापों की भनक किसी को न लग सके शायद यही वजह रही होगी कि अधिकारियों ने यह कदम उठाया हो। विधानसभा चुनाव से पहले पड़े इन छापों को राजनीतिक रूप से भी देखा जा रहा है। आयकर विभाग की इस छापामार कार्रवाई को लेकर शहर में अटकलों का बाजार गर्म है। हालांकि अभी तक आयकर की ओर से अधिकारिक बयान नहीं आया है।

Tags:    

Similar News