एमपी के शासकीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, मिलेगा लाभ, नई प्रणाली लागू, फटाफट जाने अपडेट

MP NEWS: मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के लिए एक नई व्यवस्था लागू की गई है.;

Update: 2022-11-09 05:47 GMT
MP DA Hike 2023 News
  • whatsapp icon

मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के लिए एक नई व्यवस्था लागू की गई है। अब इस व्यवस्था के लागू होने के बाद कर्मचारियों को कई तरह की समस्याओं का एक ही जगह निदान उपलब्ध रहेगा। साथ ही सभी जानकारी उन्हें मिल पाएंगे। शासकीय कर्मचारियों के लिए ई भुगतान प्रणाली लागू की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से कर्मचारियों को कैसे और किस-किस तरह के लाभ प्राप्त होगे आइए इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

मिलेंगी यह सुविधाएं

ई-भुगतान प्रणाली में कर्मचारियों से भुगतान से संबंधित सभी जानकारी के लिए आईएफएमएस आधार आधारित प्रणाली लागू की गई है। इस प्रणाली के तहत भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एईपीएस प्रणाली से सर्वर टू सर्वर ई फाइल ट्रांसफर कर एनपीसीआई नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के माध्यम से हितग्राही के आधार लिंक बैंक खाते में ही भुगतान किया जाएगा।


जानकारी के अनुसार ई-भुगतान प्रणाली पर कई तरह की सुविधाएं कर्मचारियों को प्राप्त होंगी। इसमें ट्रांसफर, रिलीफ, वेतन आहरण, बजट, आंकलन व वित्त एवं भरे पदों की जानकारी सिस्टम में उपलब्ध रहेगी। आहरण एवं संवितरण संबंधी समस्याओं का स्थाई निदान संभव होगा।

कर्मचारी इन बातों का रखें ध्यान

एईपीएस प्रणाली का लाभ लेने के लिए बैंक खाते में अंग्रेजी वर्णमाला में दर्ज प्रत्येक हितग्राही का नाम आईएफएमआईएस में दर्ज होना जरूरी है।

कोषालय से भुगतान प्राप्त करने वाले प्रत्येक कर्मचारी के लिए कहा गया है कि वह आईएफएमआईएस में अपने अंग्रेजी वर्णमाला का नाम सही तरीके से दर्ज करें।

नाम में किसी भी तरह की गड़बड़ी है तो उसके लिए कोषालय से मदद ली जा सकती है।

इन बातों का ध्यान रखते हुए अगर व्यवस्था का लाभ लिया जाए तो कर्मचारियों को बताई गई सभी सुविधाएं एक साथ प्राप्त होगी।

Tags:    

Similar News