MP Government Job 2022: एमपी में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इन पदों पर होगी भर्ती

MP Government Job 2022: एमपी में मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (Madhya Pradesh Staff Selection Board) द्वारा की जाएगी भर्ती;

Update: 2022-12-15 14:26 GMT
India Post Recruitment 2022
  • whatsapp icon

MP Government Job 2022: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए नए वर्ष में सरकारी नौकरी करने का मौका मिलने जा रहा है और तय डेट पर आवेदन करके भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते है। जानकारी के तहत सरकारी विभागों में सीधी भर्ती की जा रही है।

2716 पदों पर होगी भर्ती

जानकारी के तहत मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल के द्वारा संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के तहत सहायक ग्रेड-3 एवं समूह-4 के लिए भर्ती की जानी है। इसके लिए 6 मार्च 2023 से प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आवेदन करने के साथ ही 2716 पदों पर भर्ती करने के लिए 5 जून 2023 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल के द्वारा समूह-4 सहायक ग्रेड 3 स्टेनो टाइपिस्ट, शीघ्र लेखक एवं अन्य पदों पर सीधी भर्ती की जानी है।

जाने भर्ती प्रक्रिया

2716 पदों पर भर्ती के लिए 6 मार्च 2023 से आवेदन फार्म भर जाएगें और फार्म भरने की अंतिम डेट 20 मार्च 2023 है।

उक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 5 जून से शुरू होगी।

आवेदकों को परीक्षा शुल्क 500 रूपये देय होगा।

2716 पदों पर होगी भर्ती।

पात्रता रखने वाले आवेदक ऑन लाइन अपना आवेदन फार्म भर सकते है।

Tags:    

Similar News