MP: चुनाव की तैयारी में कांग्रेस, उज्जैन की नूरी एवं रीवा की कविता को मिली जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की हुई नियुक्ती

Update: 2021-12-09 14:35 GMT

MP Latest News Updates: आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) को लेकर कांग्रेस पार्टी (Congress Party)  ने तैयारी शुरू कर दी हैं। उसकी तहत महिला कांग्रेस की प्रदेश कमेटी ने पदाधिकारियों का चयन करते हुए 4 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने संगठन को और मजबूत बनाने एवं महिला कांग्रेस का विस्तार करते हुए उज्जैन (Ujjain) की नूरी खान (Noori Khan), रीवा (Rewa) की कविता पांडे (Kavita Pandey), जबलपुर (Jabalpur) से जमना मरावी और ग्वालियर (Gwalior) की रश्मि पवार (Rashmi Pawar) को महिला कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ महिला कांग्रेस की आइटी सेल, लीगल सेल, इंटरनेट मीडिया और महिला उत्पीड़न निवारण सेल का भी गठन किया गया है।

बैठक के दौरान लिया गया निणर्य

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन को मजबूती देने और वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए नियुक्ती सहित कई निर्णय लिए गए है। क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए रीवा (Rewa) से कविता पांडे, जबलपुर (Jabalpur) से जमना मरावी, ग्वालियर (Gwalior) से रश्मि पंवार और उज्जैन (Ujjain) से नूरी खान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव के लिए कार्ययोजना तय की गई। जो महिला कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहती हैं, वे संगठन को पहले ही अवगत करा दें ताकि उनके संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ से चर्चा की जा सके। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर और प्रकाश जैन ने सदस्यता अभियान को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में संगठन की प्रदेश प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा भी मौजूद थीं।

नूरी ने दिया था स्तीफा

खबरों के तहत कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता नूरी खान ने रविवार को अपने सभी पदों से पहले इस्तीफा दे दिया था, बाद इंटरनेट मीडिया पर पोस्‍ट के जरिए उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा वापस लेने की घोषणा की थी। इससे पहले उन्होने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को पत्र भी लिखा था।

Tags:    

Similar News