एमपी के ग्वालियर में कलेक्टर ने सिविल अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

MP Gwalior News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में मुरार सिविल अस्पताल में किए जा रहे विकास कार्यों का कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने रविवार को निरीक्षण किया।;

twitter-greylinkedin
Update: 2023-03-27 03:42 GMT
MP Gwalior News
  • whatsapp icon

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुरार सिविल अस्पताल में किए जा रहे विकास कार्यों का कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदारों को कार्य शीघ्र और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने अस्पताल परिसर में निर्मित नवीन रेन बसेरा को शीघ्र प्रारंभ करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अशोक चौहान, सिविल सर्जन सहित विभागीय अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कलेक्टर सिंह ने अस्पताल पहुँचकर अस्पताल परिसर में किए जा रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और निर्माण एजेंसी को कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों के लिये निर्मित रेन बसेरा भी शीघ्र प्रारंभ किया जाए ताकि आम जनों को इसका लाभ मिल सके।

कलेक्टर ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों से भी उपचार के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार के संबंध में चिकित्सकों को भी दिशा-निर्देश दिए। अस्पताल और परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी उन्होंने दिए। 

Tags:    

Similar News