GOOD NEWS: वेटिंग लिस्ट में शामिल 12 हजार से ज्यादा चयनित शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ

मध्य प्रदेश में वेटिंग लिस्ट में शामिल 12 हजार से ज्यादा चयनित शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।;

twitter-greylinkedin
Update: 2022-03-13 13:23 GMT
PGT Age Limit New Rule 2022
  • whatsapp icon

Madhya Pradesh Teacher Patrata News (मध्य प्रदेश टीचर पात्रता न्यूज़): वेटिंग लिस्ट में शामिल 12 हजार से ज्यादा चयनित शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। संबंधित चयनित शिक्षक चार साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। इसका कारण संबंधित शिक्षकों की पात्रता वैधता में एक साल की वृद्धि किया जाना बताया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन में इनकी सेवा शर्तों और भर्ती नियम के उप नियम में वैधता एक साल बढ़ाए जाने का उल्लेख किया गया है।

गौरतलब है कि 2018 में प्रोफेशनल एग्जाम के जरिए ली गई परीक्षा में पात्रता हासिल करने वाले इन चयनित शिक्षकों की पात्रता वैधता पिछले महीने ही समाप्त हो गई थी। इस बारे में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इनकी नियुक्ति के संबंध में विधि विभाग से राय भी मांगी गई थी।

नियुक्ति का गणित

बताया गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग में उच्च माध्यमिक शिक्षक के कुल 15 हजार पद हैं। इनमें 8342 पदों पर नियुक्ति दे दी गई है। 6658 की नियुक्ति होना बाकी है। इस विभाग में माध्यमिक शिक्षक के कुल पद 5670 हैं। इनमें से अभी तक 3701 की नियुक्ति हुई है। 1969 का एपॉइटमेंट होना बाकी है। जनजातीय कार्य विभाग में उच्च माध्यमिक शिक्षक के 2220 पद हैं। इनमें से 1111 की नियुक्ति हुई है। जबकि 1109 बाकी है।

यहां होनी है नियुक्ति

पीईबी द्वारा 2018 में उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षक के पदों के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी। विधानसभा चुनाव और लॉकडाउन के चलते प्रक्रिया लंबे समय तक अटकी रही। बीते वर्ष अक्टूबर में स्कूल शिक्षा विभाग ने 12043 पदों पर नियुक्ति कर दी थी। प्रदेश में हुए उपचुनाव के बाद भी कुछ जिलों में नियुक्ति की गई। इसके तीन महीनें जनजातीय कार्य विभाग में नियुक्ति आदेश जारी किए गए थे।

Tags:    

Similar News