बड़ी खबर: एमपी के 7.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 4% DA, ₹6000 तक होगा फायदा

MP DA Hike News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि राज्य के कर्मचारियों का महँगाई भत्ता 4% बढ़ाया जाएगा। अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में 4% महँगाई भत्ते का अंतर है, अब इस अंतर को समाप्त किया जाएगा।

Update: 2023-06-24 04:11 GMT

MP DA Hike News In Hindi: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों अधिकारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) दिए जाने की घोषणा की है।

MP DA Hike Order: मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार एक दो दिन में वित्त विभाग ऑर्डर जारी कर देगा। अभी कर्मचारियों को 38% डीए मिल रहा है, जो बढ़कर 42% हो जाएगा। इसका भुगतान जुलाई में मिलने वाले वेतन में होगा। डीए की वृद्धि से कर्मचारियों को न्यूनतम 800 और अफसरों को 6000 रुपए तक का फायदा होगा। महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी से हर महीने 160 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।

एक जनवरी से मिलेगी वृद्धि

मध्य प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों में 4.52 लाख कर्मचारी, 2.40 लाख अध्यापक, 25 हजार पंचायत सचिव और वर्क चार्ज में कार्यरत कर्मचारियों को बढ़े हुए 4 प्रतिशत डीए का भुगतान किया जाएगा।

बता दें की इन कर्मचारियों को अभी 38 प्रतिशत डीए मिल रहा है, जिसमें 1 जनवरी 2023 से 4% वृद्धि की गई है। इसके बाद 1 जनवरी से 31 मई तक के बढ़े हुए डीए का भुगतान एरियर के रूप में नकद भुगतान या जीपीएफ में जमा किए जाए। इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस हिसाब से 5 महीने के डीए पर खर्च करीब 800 करोड़ रुपए आएगा।

Tags:    

Similar News