शोध में दावा: हृदय रोग के खतरे को कम करता है अखरोट का सेवन

अखरोट का डेली सेवन करना हृदय रोग के खतरें को कम करता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल 8.5 फीसदी तक कम हो जाता है। यह दावा बार्सिलोना के शोधकाताओं द्वारा एक रिसर्च के दौरान किया है।;

Update: 2021-09-03 06:26 GMT
Research claim: Walnut consumption reduces the risk of heart disease
  • whatsapp icon

अखरोट का सेवन स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से लाभकारी है। यह हृदय रोग के संबंधित कई खतरे को कम करता हैं। इस बात का दावा बार्सिलोना में शोधकर्ताओं ने एक रिसर्च के दौरान किया है। रिसर्च में पाया गया कि अखरोट हृदय रोग के खतरे को घटाता है। यह शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्राल को रोकने का काम करता है।

शोधकर्ताओं ने यह रिसर्च 628 लोगों पर दो साल तक किया। जिनकी उम्र 63 से 79 साल के बीच थी। इन्हें दो गु्रप में डिवाइड किया गया। पहले गु्रप के सदस्यों को आधा कप डेली अखरोट पिलाया गया, जबकि दूसरे ग्रुप को नट्स का सेवन कराया गया। यह क्रम लगभग दो सालों तक चला। दो साल बाद दोनों ग्रुप की जांच की गई। रिपोर्ट की तुलना हुई। जिसमें पाया गया जिन लोगों को अखरोट का सेवन कराया गया उनके बैड कोलेस्ट्रॉल में लगभग 4.3 प्रतिशत तक कमी आई है। यानी कि इनका कुल 8.5 फीसदी तक कोलेस्ट्राल घटा है।

रिसर्च में सामने आए इस तरह के परिणामों के बाद शोधकर्ताओं ने यह दावा किया कि अखरोट का सेवन हृदय रोग के खतरे को कम करता है।

रिर्सचकर्ता एवं बार्सिलोना के आहार विशेषज्ञ एमिलियो रोस ने साफ किया कि पहले हुए कई अध्ययनों में यह साबित हो चुका है कि अखरोट हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को घटाता है। हाल ही में एक रिसर्च के जरिए हमने यह समझाने का प्रयास किया है कि बैड कोलेस्ट्रॉल कैसे नुकसान पहुंचाता है, अखरोट का सेवन कितना फायदेमंद हैं और यह कैसे हृदय रोगों से बचाता है और इसके क्या फायदे हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल को वैज्ञानिक भाषा में लो-डेंसिटी लाइपोप्रोटीन कहा जाता है। यही हृदय रोग एवं स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल जंक फूड, अधिक फैट चीजों का सेवन करने से बढ़ता है। शरीर के शरीर के ब्लड में मिलकर अन्य हिस्सों में पहुंचता है। नया रिसर्च बताते है कि बैड कोलेस्ट्रॉल यानी लो-डेंसिटी लाइपोप्रोटीन के कण अलग-अलग आकार के होते हैं। इसके छोटे और घने कण ही धमनियों में इकट्ठा हो जाते है इसे ब्लॉक कर देते हैं। परिणाम स्वरूप ब्लड सर्कुलेशन घटता है, धमनियां डैमेज होना शुरू हो जाती है। जिससे हार्ट अटैक एवं हृदय रोग से संबंधित अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने साफ किया कि अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा में पाई जाती है। जो आमतौर पर फिस में पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट को हेल्दी रखने का कार्य करता है। अखरोट इस लो-डेंसिटी लाइपोप्रोटीन की मात्रा कम करके इसमें सुधार कर खतरे को कम करता है। रिसर्चकर्ता एमिलियो रोस कहते हैं, कोलेस्ट्रॉल के घटने का तरीका महिलाओं और पुरुषों में काफी अलग रहा है। पुरुषों में कोलेस्ट्रॉल का लेवल 7.9 फीसदी जबकि महिलाओं 2.6 फीसदी तक घटा। ऐसा कैसे हुआ इसकी वजह क्लीयर नहीं हो सकी है। 

Tags: