IPL 2025: Big News! फिर बने महेंद्र सिंह धोनी CSK के कप्तान? ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर आई बुरी खबर...

MS Dhoni, Chennai super kings Captain, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक बुरी खबर है।;

facebook
Update: 2025-04-10 13:43 GMT
IPL 2025: Big News! फिर बने महेंद्र सिंह धोनी CSK के कप्तान? ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर आई बुरी खबर...
  • whatsapp icon

MS Dhoni, Chennai super kings Captain, IPL 2025:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक बुरी खबर है। टीम के नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोट के कारण IPL के पूरे सीज़न से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बचे हुए मैचों में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करेंगे।

गायकवाड़ की चोट

ऋतुराज गायकवाड़ को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच के दौरान कोहनी में चोट लगी थी। तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की गेंद उनकी कोहनी पर लगी थी। इसके बावजूद, रुतुराज ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अगले दो मैचों में हिस्सा लिया। लेकिन हाल ही में कराए गए स्कैन में उनकी कोहनी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

धोनी की वापसी

गायकवाड़ के बाहर होने की पुष्टि करते हुए, CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, “जहां तक रिप्लेसमेंट की बात है, तो हमारे पास टीम में बहुत कम विकल्प हैं। हमने अभी तक किसी पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। धोनी टीम की कमान संभालने के लिए तैयार थे और वे अच्छी तरह समझते थे कि यह जिम्मेदारी उन्हें क्यों सौंपी जा रही है।"

धोनी ने 2022 सीज़न से पहले चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सीज़न के बीच में ही रविंद्र जडेजा को हटाकर एमएस धोनी को वापस कप्तान बनाया गया। धोनी ने अपनी नेतृत्व क्षमता के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार IPL चैंपियन बनाया है। 2024 सीज़न में, चेन्नई सुपर किंग्स ने रुतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था। रुतुराज की कप्तानी में टीम पिछले सीज़न में अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही थी।

Tags:    

Similar News