अशोक की पत्तियों से करे टोटका, मिलेगी अरबो-खरबो की संपत्ति, आपके घर में होगा पैसा ही पैसा, जानिए!

लाल किताब में कई तरह के टोटके दिए गए है ऐसे में आज हम आपको अशोक की पत्तियों के बारे में कुछ बताने जा रहे है.;

facebook
Update: 2021-12-20 06:40 GMT
अशोक की पत्तियों से करे टोटका, मिलेगी अरबो-खरबो की संपत्ति, आपके घर में होगा पैसा ही पैसा, जानिए!
  • whatsapp icon

लाल किताब में कई तरह के टोटके दिए गए है ऐसे में आज हम आपको अशोक की पत्तियों के बारे में कुछ बताने जा रहे है. अगर आप अपनी किस्मत चमकाना चाहते है और मनचाही तरक्की चाहते है तो पेड़ों में से एक अशोक का पेड़ है. जिसमे पूरी तरक्की मिल सकती है. 

अशोक का अर्थ होता है- जहां पर शोक न हो, यानी अशोक का पेड़ जहां पर होता है, वहां शोक, दुःख, अशांति अपनी जगह नहीं बना सकते। इसके बजाय उस जगह पर सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। भगवान श्रीराम ने भी इसे शोक दूर करने वाले पेड़ की उपमा दी है।

कामदेव के पंच पुष्प बाणों में से एक अशोक भी है। भारत में धार्मिक या मांगलिक कार्यों के लिये भी अशोक के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। जानिए कैसे आपके बिजनेस में लगातार हो रही धन की हानि दूर होगी और आपके व्यापार की गति बढ़ेगी। कैसे समाज में आपका मान-सम्मान और ऐश्वर्य बढ़ेगा। कैसे आपके काम की सफलता सुनिश्चित होगी। कैसे आपको मंगल के दोषों से मुक्ति मिलेगी और कैसे आपकी बेटी के विवाह में आ रही परेशानियां दूर होंगी

बिजनेस में हानि

अगर आपके बिजनेस में दिन-प्रतिदिन धन की हानि हो रही है और आपका व्यापार बन्द होने की कगार पर है तो अशोक के पेड़ के सात पत्तों को लाकर, उन्हें साफ पानी से धोकर धूप दिखाएं और आंखें बन्द करके अपनी समस्या के निवारण के लिये प्रार्थना करें। अब इन पत्तों को जहां आप पैसे रखते हों, उस स्थान पर रख दें। चौबीस घंटे बाद इन पत्तों को जल में प्रवाहित कर दें। इससे आपके बिजनेस में जल्दी ही वृद्धि होने लगेगी और आपके बिजनेस की गाडी पटरी पर तेजी से दौड़ने लगेगी।

नोट- यह सामान्य जानकारी है और मान्यताओं पर आधारित है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। विशेषज्ञ से सलाह भी लें।

Tags:    

Similar News