Maruti Suzuki ने फिर मचाया धमाल, लगातार चौथे साल मारुति की Cars Top-5 में
Maruti cars dominate top-five sales list in India for fourth consecutive year Maruti Suzuki की भारत में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में ठोस पकड़ है। वित्त वर्ष 2020-21 कंपनी से आने वाली कारों में पांच कारे शीर्ष पर है। जबकि स्विफ्ट टॉप पर है, Baleno, WagonR, Alto और Dzire भी भारत में बिकने वाली कारों में टॉप-5 में है।;
Maruti Suzuki की भारत में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में ठोस पकड़ है। वित्त वर्ष 2020-21 कंपनी से आने वाली कारों में पांच कारे शीर्ष पर है। जबकि स्विफ्ट टॉप पर है, Baleno, WagonR, Alto और Dzire भी भारत में बिकने वाली कारों में टॉप-5 में है।
मारुती ने वित्त वर्ष 2020-21 Swift के 1.72 लाख यूनिट बेचे है। मारुती ने स्विफ्ट के हैचबैक में अपडेटेड वर्शन भी हालही में लांच किया था।
Maruti Swift के बाद Baleno कंपनी का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है और मारुती ने बलेनो के 1.63 लाख यूनिट बेचे है। WagonR लिस्ट पर 1.60 लाख यूनिट के बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर है।
यह भी पढ़े: Mahindra अगले 3 साल में अपने Electric Vehicle बिज़नेस को बढ़ाने के लिए करेगा 3000 करोड़ का निवेश
Maruti Alto जो की भारतीय जनता की लोकप्रिय कार रही है, 1.59 लाख यूनिट बिक्री के साथ चौथे पर है और वही Maruti की Dzire पांचवे स्थान पर है। वित्त वर्ष 2020-21 में टोटल पैसेंजर व्हीकल (PV) की बिक्री का ये टॉप 5 कारे लगभग 30% हिस्सा है।
Best Sellers in Car & Motorbike
भले ही मारुती की कारे भारत में बिक्री के मामले में टॉप 5 पर है पर कोरोना महामारी के चलते भारत में मारुती सुजुकी कारों की बिक्री में गिरावट आई है। मारुती सुजुकी का भारतीय मार्किट शेयर मार्च 2021 में मार्च 2020 की तुलना में 8.55% Y-O-Y घटा है। वही भारतीय कार निर्माता टाटा और महिंद्रा का शेयर भारतीय मार्किट में बढ़ा है।