TATA Nexon EV को टक्कर देने आ रही है महिंद्रा की XUV300 Electric, कंपनी ने कर दी घोषणा

Mahindra XUV300 Electric Launch Date: भारत की प्रमुख ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने एक और एलान कर दिया है। सोमवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एलान किया कि वे जल्द XUV300 एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन (XUV300 Electric) लॉच कर देगी।

Update: 2022-05-31 05:54 GMT

Mahindra XUV300 Electric Launch Date: भारत की प्रमुख ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने एक और एलान कर दिया है। सोमवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एलान किया कि वे जल्द XUV300 एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन (XUV300 Electric) लॉच कर देगी। 

इस समय भारत में इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। देश एवं विदेश की सभी वाहन निर्माता कंपनियां इस समय इलेक्ट्रिक सेगमेंट में फोकस कर रहीं है। महिंद्रा भी कई समय पहले इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में कदम रख चुकी है। महिंद्रा ने Mahindra e2o एवं Mahindra e-Verito को लॉच किया था। लेकिन कम रेंज के चलते यह मार्केट में खरी नहीं उतरी। एक बार फिर महिंद्रा ने अपनी XUV 300 एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन (Mahindra XUV 300 Electric) लॉच करने की घोषणा की है। 

कंपनी ने जानकारी दी कि महिंद्रा, 2023 के शुरुआत में एक्सयूवी 300 इलेक्ट्रिक वर्जन (Electric XUV 3000) लांच करेगी। महिंद्रा कंपनी ने यह भी घोषणा की कि वह इस साल अगस्त में अपनी इलेक्ट्रिक वाहन बिज़नेस स्ट्रेटेजी, ईवी अवधारणा के 'बॉर्न इलेक्ट्रिक विजन' का अनावरण करेगी।

इलेक्ट्रिक वाहनों में उपयोग होने वाले मॉडुलर इलेक्ट्रिक ड्राइव मैट्रिक्स कंपोनेंट्स के लिए महिंद्रा ने हालही में वॉक्सवैगन के साथ पार्टनरशिप की थी। मॉडुलर इलेक्ट्रिक ड्राइव मैट्रिक्स कार मनुफैचरर्स को आसान एवं लागत प्रभावी ढंग से गाड़ी बनाने में मदद करता है। 

महिंद्रा के कार्यकारी डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर ने सोमवार को मीडिया कांफ्रेंस में जानकारी दी कि XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन अगले साल 2023 की पहली तिमाही में लांच होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कंपनी की योजना 2027 तक 13 एसयूवी लाने की है, जिनमें से आठ इलेक्ट्रिक एसयूवी होंगी।

महिंद्रा के कार्यकारी डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर ने बताया की XUV 700 कंपनी के लिए एक बड़ी सफलता रही है और उन्होंने कहा कि XUV 700 की हर महीने 9,000-10,000 से अधिक यूनिट्स की बुकिंग मिल रही है। 

Tags:    

Similar News