Luna EV : 50 साल बाद इलेक्ट्रिक अवतार में लांच होगी लूना, जानें डिटेल्स

Luna EV Details In Hindi : लूना की मैनुफैक्चरर कम्पनी काइनेटिक ग्रुप ने इसके EV वर्जन में लॉन्चिंग की घोषणा की है।

Update: 2022-12-28 04:09 GMT

Kinetic Luna Electric : एक ऐसा भी समय था जब मार्केट में लूना (Kinetic Luna) आया करती थी, और उसके बाद यह इतनी लोकप्रिय हुई कि लोग हर दूसरे मोपेड को लूना कहने लगे। जैसे भारत में हर स्कूटर एक स्कूटी है या हर लैडर फ्रेम कार एक जीप है या हर रॉयल एनफील्ड एक बुलेट है. 

भारत में इसका प्रोडक्शन काइनेटिक ग्रुप द्वारा किया जाता था, जो की 50cc इंजन के साथ आता था। Kinetic Luna काफी ज्यादा किफायती और प्रैक्टिकल थी इसका उपयोग छोटे परिवार और छोटे दुकानदार समान को लाने और ले जानें में करते थे। एक समय था जब इसकी कीमत लगभग 2000 रूपए से शुरू होती थी। और तब इसकी दिनभर में 2000 यूनिट बिक भी जाती थीं। वहीं अपनी स्थापना के 50 वर्षों के बाद कम्पनी ने घोषणा की है।  अब वे Kinetic Luna को इलेक्ट्रिक अवतार (Luna Electric) में लांच करेगी। 

Kinetic Luna Electric की हर महीने कितनी प्रोडक्शन होगी?

कम्पनी के द्वारा दी गई जानकारियों के अनुसार इस Electric Moped का प्रोडक्शन महाराष्ट्र के अहमदनगर के पास स्थित प्लांट में किया जायेगा। इस प्लांट की क्षमता के अनुसार 5000 यूनिट हर महीने मैनुफ़ैक्चर की जाएंगी। 

Kinetic Luna Electric के स्पेसिफिकेशन्स 

लूना ईवी के टेक्निकल स्पेक्स के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। पर सूत्रों के अनुसार यह एक पर्पजफुल और अफोर्डेबल होगी, जिसे 5000 रूपए की कीमत के अंदर लांच किया जायेगा। सिंगल चार्ज में यह 70 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करेगी।  इससे जुड़ी अन्य जानकारियों को कम्पनी जल्द ही आधिकारिक तौर पर रिवील करेगी। 

Tags:    

Similar News